Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :जनपद न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।

पीलीभीत राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रसार प्रसार हेतु आज दीवानी न्यायालय प्रांगण परिसर पीलीभीत में मा0 श्री सुधीर कुमार अध्यक्ष जिला विधिक प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश पीलीभीत द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। जनपद में 11.09.2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में आम
Share:
पीलीभीत :जनपद न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।
Read in your preferred language.

पीलीभीत राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रसार प्रसार हेतु आज दीवानी न्यायालय प्रांगण परिसर पीलीभीत में मा0 श्री सुधीर कुमार अध्यक्ष जिला विधिक प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश पीलीभीत द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। जनपद में 11.09.2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक करने हेतु उक्त वाहन के माध्यम से जानकारी प्रदान की जायेगी। प्रचार प्रसार वाहन में पी0एल0वी0 एवं पैनल अधिवक्ता को नियुक्त कर प्रचार प्रसार वाहन के साथ भेजा गया है जो राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में आम जनमानस को अवगत कराते हुये आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया जायेगा। वाहन के माध्यम से तहसील बीसलपुर, सदर, अमरिया, पूरनपुर और कलीनगर में दिनांक 25 एवं 26 अगस्त को आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी प्रदान करेगी और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11.09.2021 में बढ़ चढ़ प्रतिभाग करने हेतु पी0एल0वी0 के माध्यम से प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर श्री अरविन्द उपाध्यय, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, श्री राकेश वशिष्ट, अपर सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, श्री अभिषेक पाण्डेय, अपर सत्र न्यायाधीश एवं अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्री अभिनव तिवारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत तथा समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा