Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 AM
भारत

पीलीभीत: नेहरू युवा केन्द्र , आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में क्लीन इण्डिया अभियान के तहत जिलाधिकारी द्वारा पोस्टर विमोचन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

नेहरू युवा केन्द्र पीलीभीत के तत्वाधान में दिनांक 01 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक इण्डिया राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम युवा मंडलो और राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक के सम्बन्ध संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से देश भर के 744 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इस अभिय
Share:
Read in your preferred language.

नेहरू युवा केन्द्र पीलीभीत के तत्वाधान में दिनांक 01 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक इण्डिया राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम युवा मंडलो और राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक के सम्बन्ध संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से देश भर के 744 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पूरे देश में कचरे की सफाई मुख्य रूप सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे की सफाई को लेकर जागरूकता पैदा करना लोगों को संगठित करना और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। जनपद से 1100 किलो कचरे, मुख्य रूप से प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया जाएगा और नागरिकों की मदद एवं स्वैच्छिक भागीदारी से उसका निपटान किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक, अमर सिंह, प्रिंयका, कुमकुम, अभिषेक, सोनू, महेश आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता। गोकिल प्रसाद मौर्य