Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 AM
भारत

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई-लॉटरी कम्पोजिट मदिरा शॉप का चयन की प्रक्रिया हुई सम्पन्न।

पीलीभीत बीसलपुर क्षेत्र में नवसृजित 05 देशी मदिरा दुकानों का व्यवस्थापन ई लॉटरी के माध्यम से जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, आबकारी आयुक द्वारा नामित सदस्य व जिला आबकारी अधिकारी एवं आवेदकों की उपस्थिति में गांधी सभागार में सम्पन्न कराया गया। उक्त 05 मदिरा दुकानों के लिए 267 आवेदन प्रा
Share:
पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई-लॉटरी कम्पोजिट मदिरा शॉप का चयन की प्रक्रिया हुई सम्पन्न।
Read in your preferred language.

पीलीभीत बीसलपुर क्षेत्र में नवसृजित 05 देशी मदिरा दुकानों का व्यवस्थापन ई लॉटरी के माध्यम से जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, आबकारी आयुक द्वारा नामित सदस्य व जिला आबकारी अधिकारी एवं आवेदकों की उपस्थिति में गांधी सभागार में सम्पन्न कराया गया। उक्त 05 मदिरा दुकानों के लिए 267 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें निम्न आवेदक सफल हुए। दुकान का नाम- ओडाझार अनंतिम आवंटी का नाम सर्वेश कुमार, दुकान का नाम चपरोसा आवंटी का नाम दीपिका गोस्वामी, दुकान का नाम महादखास आवंटी मोहित कुमार, दुकान का नाम मीरपुर रतनपुर आवंटी रामजीवन एवं दुकान का नाम नवदिया अनंतिम आवंटी का नाम सर्वेश सिंह।
इस प्रकार जनपद पीलीभीत में 01 करोड़ से अधिक का राजस्व प्रोसेसिंग फीस के रूप में प्राप्त हुआ इसके अतिरिक्त लगभग 01 करोड़ का वार्षिक राजस्व उपरोक्त दुकानों से प्राप्त होगा। रि हरिओम राठौर