Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 AM
भारत

पीलीभीत : तहसील सभागार पूरनपुर में पुलिस परामर्श केंद्र द्वारा दो युगल दम्पत्तियों का समझौता कराकर हंसी खुशी किया विदा ।

पीलीभीत : पूरनपुर तहसील सभागार में आयोजित पुलिस परामर्श केंद्र में दो युगल दंपतियों की काउंसलिंग के दौरान समझौता कराकर हंसी खुशी से विदा कराई गई।दोनों परिवारों के पुनः मिलने पर खुशी से चेहरे खिल उठे।बुधवार को परामर्श केंद्र में करीब डेढ़ दर्जन परिवारिक मामलों की सुनवाई की गई।जिसमें लालपुर शिवनगर निव
Share:
पीलीभीत : तहसील सभागार पूरनपुर में पुलिस परामर्श केंद्र द्वारा दो युगल दम्पत्तियों का समझौता कराकर हंसी खुशी किया विदा ।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : पूरनपुर तहसील सभागार में आयोजित पुलिस परामर्श केंद्र में दो युगल दंपतियों की काउंसलिंग के दौरान समझौता कराकर हंसी खुशी से विदा कराई गई।दोनों परिवारों के पुनः मिलने पर खुशी से चेहरे खिल उठे।बुधवार को परामर्श केंद्र में करीब डेढ़ दर्जन परिवारिक मामलों की सुनवाई की गई।जिसमें लालपुर शिवनगर निवासी नन्ही देवी का अपने पति पतावोझी निवासी मैकूलाल के बीच विवाद चल रहा था।जिनकी गलतफहमी को दूर कर सुल्ह समझौता करा दिया गया।महद खास निवासी रेशमा का अपने पति वेद प्रकाश से विवाद चल रहा था।जिसका समझौते करा कर नए सिरे से जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया।दोनों परिवारों के समझौते होने पर खुशी से चेहरे खिल उठे। इस दौरान महेंद्र मिश्रा,मुरारी लाल श्रीवास्तव,आरती देवी,ऋतुराज, पवन यादव,सुनील वर्मा सहित कई काउंसलर मौजूद रहे।