पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की उपस्थिति में नगर क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर पेंटिग कार्य का शुभारम्भ किया गया। स्वच्छ एवं सुन्दर शहर बनाने के दृष्टिगत सौन्दर्यीकरण का कार्य नियमित कराया जा रहा है, जिसके क्रम आज ओवरब्रिज के पिलर पर पेंटिंग का कार्य प्रारम्भ कराया गया। पेंटिंग के माध्यम ऐतिहासिक/विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित चित्रों के माध्यम से जागरूक करने का कार्य भी किया जायेगा। इसके साथ ही साथ रोड़ के किनारे अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कार्य को तेजी से कराने के निर्देश दिये गये। ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण हटाने के साथ साथ पडे कूडे़ को हटाकर साफ सफाई कराने के निर्देश दिये गये। यह कार्य नव गठित नगर पंचायत पंकडिया नौगवां क्षेत्र के अन्तर्गत कराया जा रहा है। इस दौरान ज्वाइंड मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा भी पेंटिंग का कार्य किया गया।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पीलीभीत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
भारत
पीलीभीत : नगर क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज के पेंटिंग कार्य का जिलाधिकारी द्वारा किया गया शुभारम्भ।
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की उपस्थिति में नगर क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर पेंटिग कार्य का शुभारम्भ किया गया। स्वच्छ एवं सुन्दर शहर बनाने के दृष्टिगत सौन्दर्यीकरण का कार्य नियमित कराया जा रहा है, जिसके क्रम आज ओवरब्रिज के पिलर पर पेंटिंग का कार्य प्रारम्भ कराया गया। पेंटिंग के माध्यम ऐतिहासिक/
Read in your preferred language.