Tuesday, 15 September 2026 | 5:24 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: नोडल अधिकारी द्धारा नगर क्षेत्र भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पीलीभीत :अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 शासन श्री सुरेश चन्द्रा जी द्वारा नगर क्षेत्र पीलीभीत के काशीराम कालोनी व देश नगर का भ्रमण किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण के तहत साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और इस सम्बन्ध में स्थानीय लोगों से बातचीत करते
Share:
पीलीभीत: नोडल अधिकारी द्धारा नगर क्षेत्र भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया।
Read in your preferred language.

पीलीभीत :अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 शासन श्री सुरेश चन्द्रा जी द्वारा नगर क्षेत्र पीलीभीत के काशीराम कालोनी व देश नगर का भ्रमण किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण के तहत साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और इस सम्बन्ध में स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुये लोगों से नगर में नियमित सैनिटाइजिंग एवं फागिंग कराये जाने के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही साथ देश नगर में नोडल अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास भी देखे गये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री श्रीनिवास मिश्र, परियोजना निदेशक श्री अनिल कुमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभात जायसवाल, सफाई नायक सहित अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट: फूल चंद राठौर पीलीभीत