Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : शासन से नामित नोडल अधिकारी ने नगीपुर औलख एवं पृथ्वीपुर गौशाला का किया औचक निरीक्षण।

शासन द्वारा विशेष सचिव, नगर विकास उदय भानु त्रिपाठी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। नामित नोडल अधिकारी ने विकासखण्ड बिलसण्डा की नगीपुर औलख एवं बरखेडा की पृथ्वीपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निराश्रित गोवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्
Share:
पीलीभीत : शासन से नामित नोडल अधिकारी ने नगीपुर औलख एवं पृथ्वीपुर गौशाला का किया औचक निरीक्षण।
Read in your preferred language.

शासन द्वारा विशेष सचिव, नगर विकास उदय भानु त्रिपाठी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। नामित नोडल अधिकारी ने विकासखण्ड बिलसण्डा की नगीपुर औलख एवं बरखेडा की पृथ्वीपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निराश्रित गोवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों की संख्या जानी। नियमित गौवंशों की देखरेख रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में हराचारा, चोकर व भूसे की जानकारी केयरटेकर ली। इस दौरान उन्होंने गौशालाओं में हराचारा व भूसे के स्टाक रजिस्टर चेक किया। इस दौरान सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया कि गौशाला में गौवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा व चोकर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उन्होंने सहभागिता योजना के तहत गौ पालकों से वार्ता कर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, सचिव, लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।