Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
भारत

पीलीभीत :इंडियन पासी समाज के द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किया गया सम्मानित।

पीलीभीत :आज 129 पूरनपुर बिधान सभा में घुघचिहाई मंडल के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य वरिष्ठ जनों का इंडियन पासी समाज पीलीभीत के तत्वधान में घाटमपुर संगम मैरिज हॉल में सम्मान समारोह किया गया कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पासी समाज ने भाजपा जिला महामंत्री लेखराज भारती को बनाया भारती नेअपने
Share:
पीलीभीत :इंडियन पासी समाज के द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किया गया सम्मानित।
Read in your preferred language.

पीलीभीत :आज 129 पूरनपुर बिधान सभा में घुघचिहाई मंडल के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य वरिष्ठ जनों का इंडियन पासी समाज पीलीभीत के तत्वधान में घाटमपुर संगम मैरिज हॉल में सम्मान समारोह किया गया कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पासी समाज ने भाजपा जिला महामंत्री लेखराज भारती को बनाया भारती नेअपने संबोधन में इंडियन पासी समाज को धन्यवाद देते हुए कहा की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य वरिष्ठ जनों का सम्मान कार्यक्रम में मुझे जो स्वागत सम्मान करने का अवसर मिला है उसके लिए इंडियन पासी समाज का बहुत-बहुत आभार उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य ,प्रधानों को अपने अधिकारों के बारे में बताया और कहा पंचायत के विकास के लिए योगी मोदी की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है उन्होंने कहा की सभी जनप्रतिनिधि अपने गांव की जनता की सेवा पूरी तन्मयता के साथ करें ताकि जनता आपको फिर दोबारा चुन सकें प्रजातंत्र में जनता ही सब कुछ है कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र प्रताप सिंह व भाजपा जिला मंत्री भारतेन्दु सिंह ने भी अपने विचार रखे इस अवसर पर इंडियन पासी समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रसेन सरोज विधानसभा अध्यक्ष अश्वनी पासवान हरिबाबू पासवान, प्रधान तोले राम पासवान , धर्मपाल वर्मा रामचंद्र यादव, ठाकुर प्रसाद रामनरेश रामनिवास शर्मा ,संतोष गौतम जगन्नाथ पासवान परमजीत सिंह, तरसेम सिंह, बृजेश भारती हरिओम प्रजापति, पूर्व ब्लाक प्रमुख अतेंद्र सिंह ‌घुघचिहाई क्षेत्र के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे।