Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
भारत

पीलीभीत :दवाई लेकर आ रही महिला के बदमाशो ने नोंचे कुंडल

पीलीभीत पूरनपुर।दवाई लेकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति को हाईवे पर पीछे से आ रहे बदमाशों ने रोक लिया।पिटाई कर महिला के कुंडल नोंच लिए।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बलरामपुर चौकी क्षेत्र पुन्नापुर टांडा निवासी शिमला देवी ने वताया कि वह अपने पति वीरेंद्
Share:
पीलीभीत :दवाई लेकर आ रही महिला के बदमाशो ने नोंचे कुंडल
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।दवाई लेकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति को हाईवे पर पीछे से आ रहे बदमाशों ने रोक लिया।पिटाई कर महिला के कुंडल नोंच लिए।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बलरामपुर चौकी क्षेत्र पुन्नापुर टांडा निवासी शिमला देवी ने वताया कि वह अपने पति वीरेंद्र के साथ दवाई लेने गई थी।देर शाम वापस लौटते समय पूरनपुर-बंडा हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के कुछ पीछे वाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली।विरोध करने पर पिटाई लगाई।उसके बाद महिला के कुंडल नौंच लिए।शोर शराबा करने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।वारदात को लेकर खलबली मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया।लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे।मामले की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।इससे पहले भी इसी हाईवे पर दो अन्य की कुंडल लूटने की घटनाएं हो चुकी है।जिनमें अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।