Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: गोष्ठी में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया अमन और शांति का संदेश।

पीलीभीत शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी पीलीभीत पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी0 द्वारा सभी धर्मों के धर्मगुरूओं के साथ गांधी सभागार पीलीभीत में जनपद में अमन और शांति बनाये रखने के उद्देश्य से मीटिंग आयोजित की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद की सोशल मीडिया सेल बारीकी
Share:
पीलीभीत: गोष्ठी में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक  द्वारा दिया गया अमन और शांति का संदेश।
Read in your preferred language.

पीलीभीत शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी पीलीभीत पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी0 द्वारा सभी धर्मों के धर्मगुरूओं के साथ गांधी सभागार पीलीभीत में जनपद में अमन और शांति बनाये रखने के उद्देश्य से मीटिंग आयोजित की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद की सोशल मीडिया सेल बारीकी से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर जनपदीय पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। साथ ही द्वारा समस्त धर्म गुरुओं से जनपद के सभी आमजनों को शान्तिपूर्ण एवं भाई-चारे से रहने हेतु जागरुक करने की अपील की गयी और बताया गया कि किसी प्रकार के भ्रामक संदेश प्रसारित ना करें और भ्रामक संदेश प्राप्त होने पर तुरन्त नजदीकी पुलिस थाना/चौकी को सूचित करें। इस दौरान समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण, समस्त पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

सवांददाता : रामगोपाल कुशवाहा