पीलीभीत : ब्लाक मरौरी में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बरखेड़ा विधानसभा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा जी जिला महामंत्री महादेव गायन जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार एवं मंडल अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा जी उपस्थित रहे ।
बैठक का शुभारम्भ महादेव गायन ने दीप प्रज्वलित कर किया उसके बाद सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर मंडल कार्यकर्ताओं ने सभी का स्वागत किया ।
उसके बाद मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने पार्टी द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए कल्याणकारी बजट के बारे में सभी को जानकारी दी
तथा बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने देश की डबल इंजन की सरकार द्वारा हो रहे चहुमुखी विकास की चर्चा की उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सबके साथ सबके विकास एवं सबके विश्वास पर कार्य करती है साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा के चुनाव की तैयारी के लिए जुट जाने की ओर इशारा भी किया ।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष गौरंग सरकार , अशोक वर्मा, सभी शक्ति केंद्र संयोजक,सभी बूथ अध्यक्ष एवं अन्य मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
भारत
पीलीभीत : ब्लॉक मरौरी में मंडल कार्यसमिति की बैठक का किया गया आयोजन ।
पीलीभीत : ब्लाक मरौरी में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बरखेड़ा विधानसभा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा जी जिला महामंत्री महादेव गायन जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार एवं मंडल अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा जी उपस
Read in your preferred language.