Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
भारत

पीलीभीत : मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत लाभार्थियों वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश हेतु सौंपी गई चाबियां।

पीलीभीत : मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0 सरकार के द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 50 लाभार्थियों को चाबी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मा0 मंत्री जी के द्वारा लाभार्थियों से वर्चुअल
Share:
पीलीभीत : मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत लाभार्थियों वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश हेतु सौंपी गई चाबियां।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0 सरकार के द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 50 लाभार्थियों को चाबी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मा0 मंत्री जी के द्वारा लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया गया एवं नगर विकास विभाग की कुल 521.3 लाख के निर्माण कार्य की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। मा0 मंत्री जी 29 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 02 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव प्रताप सिंह की भी प्रशंसा की गई। जिलाधिकारी द्वारा कराये गये विकास/सौन्दर्यीकरण के कार्यों की मा0 मंत्री जी द्वारा प्रशंसा की गई।
वर्चुअल कार्यक्रम में मा0 जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संजीव प्रताप सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत जहानाबाद, कलीनगर, न्यूरिया हुसैनपुर, जिलाधिकारी पुलकित खरे, उपजिलाधिकारी सदर, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत जनपद पीलीभीत, परियोजना अधिकारी डूडा, शहर मिशन प्रबंधक डूडा, सीएलटीसी डूडा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थी उपस्थित रहे।