Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
भारत

पीलीभीत :पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन पीलीभीत में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों के साथ परिचय सम्मेलन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली डॉ0 श्री राकेश सिंह द्वारा जनपद पीलीभीत में प्रथम आगमन पर पुलिस लाइन में गार्द की सलामी ली गयी तत्पश्चात समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों के साथ परिचय सम्मेलन किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारिय
Share:
पीलीभीत :पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन पीलीभीत में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों के साथ परिचय सम्मेलन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Read in your preferred language.

पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली डॉ0 श्री राकेश सिंह द्वारा जनपद पीलीभीत में प्रथम आगमन पर पुलिस लाइन में गार्द की सलामी ली गयी तत्पश्चात समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों के साथ परिचय सम्मेलन किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारियों को आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी पैट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। जनता के प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। महोदय ने वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्यवाही करने व यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अराजक तत्वों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट व सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री अतुल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं समस्त शाखा प्रभारी मौजूद रहे।