Tuesday, 15 September 2026 | 6:39 AM
भारत

पीलीभीत: घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में कराया गया भर्ती

पीलीभीत पूरनपुर।दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए।घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए सीएचीसी में भर्ती कराया गया।एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। नगर के मोहल्ला वमनपुरी निवासी सलमान अपने साथी कायस्थान निवासी
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए।घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए सीएचीसी में भर्ती कराया गया।एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
नगर के मोहल्ला वमनपुरी निवासी सलमान अपने साथी कायस्थान निवासी शकील और खानकहा निवासी शाहिद के साथ अपने किसी काम से वह घुंघचाई क्षेत्र गए थे।वापस लौटने के दौरान बुधवार की देर शाम पूरनपुर बंडा हाईवे पर रम्मपुरा गांव के पास वाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में तीनों बाइक पर सवार घायल हो गए।हादसे को लेकर लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। एक अन्य सड़क हादसे में खटीमा के गांव कमरापुर निवासी इदरीश अली अपने किसी काम से खुटार गया था। वापस लौटने के दौरान पूरनपुर-बंडा हाईवे पर गढबा खेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हादसों में घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए।

संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा