Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : पति ने पत्नी को पीटकर बच्चों सहित घर से निकाला।

पीलीभीत : पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर में पति ने पत्नी को बच्चों सहित पीट कर घर से निकाल दिया।पत्नी को घर से निकालने के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली।दूसरी शादी के बारे में मायके पक्ष के लोगों को पता लगने पर परिजन लड़की की ससुराल पहुंच गए।पति व उसके ससुर ने उसके नाम जमीन करने की बात कही।
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत : पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर में पति ने पत्नी को बच्चों सहित पीट कर घर से निकाल दिया।पत्नी को घर से निकालने के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली।दूसरी शादी के बारे में मायके पक्ष के लोगों को पता लगने पर परिजन लड़की की ससुराल पहुंच गए।पति व उसके ससुर ने उसके नाम जमीन करने की बात कही। जमीन नाम करने के आश्वासन के बाद पत्नी अपने ससुराल में रुक गई ।मायके से आए परिजन घर वापस चले गए।उसके बाद जब जमीन नाम नहीं कि तो परिजन घर से फिर वापस आए और परिजनों ने जानकारी ली तो लड़की वहां से गायब थी।उसको लेकर के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने बताया कि मेरी लड़की को गायब कर दिया है।

रिपोर्ट: फूल चंद राठौर पीलीभीत