Tuesday, 15 September 2026 | 2:29 AM
भारत

पीलीभीत:हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिला अध्यक्ष ने स्वागत किया

पूरनपुर हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान का पूरनपुर अल रजा इंडस्ट्रीज पर आगमन हुआ। हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रूबैद खा मोंटू द्वारा स्वागत किया गया।इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्य
Share:
पीलीभीत:हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिला अध्यक्ष ने स्वागत किया
Read in your preferred language.

पूरनपुर
हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान का पूरनपुर अल रजा इंडस्ट्रीज पर आगमन हुआ। हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रूबैद खा मोंटू द्वारा स्वागत किया गया।इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो.अरशद खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार करने के निर्देश दिए।कहा कि आज पूरे देश में गंगा जमुनी तहजीब की जरूरत है।जिससे देश एवं प्रदेश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाया जा सके।हम लोग दंगा मुक्त भारत के सपनों को पूरा करेंगे।उन्होंने सर्व समाज के लोगों जिनमे सभी जाति धर्म के लोग हो सबको साथ लेना पड़ेगा।जिससे देश में एकता मजबूत हो सके और देश विकसित हो सके छोटे व्यापारियों की जीएसटी दर घटाई जाए। छोटे व्यापारियों को बैंकों में कम दर पर लोंन भी दिया जाए।व्यापारियों एवं उद्यमियों के यहां छापेमारी करके उन्हें अपमानित और आतंकित न किया जाए। इनकम टैक्स या जीएसटी का हिसाब लेना है तो व्यापारियों को कार्यालय बुलाकर सम्मान से हिसाब किताब लिया जाए। 60 से 70 परसेंट राजस्व उद्यमी एवं व्यापारी ही देते हैं। व्यापारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता रूबैद खान मोंटू ने की। कार्यक्रम का संचालन नोमान अली वारसी ने किया।इस दौरान प्रमुख रूप से नादिर रजा बरकाती,मो.अरशद ताहिर,युसूफ,इमरान वली खान,आसिम खान,नसीम खान,पप्पू खा,चांद मो., बलराम,मुरली,महेंद्र,अनिलपाल आदि लोग उपस्थित रहे।