Tuesday, 15 September 2026 | 5:28 AM
भारत

पीलीभीत:जिलाधिकारी द्वारा ग्राम ढक्का चांट में औषधिक खेती का भ्रमण कर लिया गया जायजा।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा तहसील पूरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढक्का चांट में कृषक श्री संजय सिंह चौहान द्वारा की जा रही औषधि की खेती का भ्रमण कर जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने जनपद में जंगल के किनारे गन्ने की खेती के स्थान पर अन्य कृषि उत्पादक को बढ़ावा देने के दृष्टिगत भ्रमण किया गया।
Share:
पीलीभीत:जिलाधिकारी द्वारा ग्राम ढक्का चांट में औषधिक खेती का भ्रमण कर लिया गया जायजा।
Read in your preferred language.

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा तहसील पूरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढक्का चांट में कृषक श्री संजय सिंह चौहान द्वारा की जा रही औषधि की खेती का भ्रमण कर जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने जनपद में जंगल के किनारे गन्ने की खेती के स्थान पर अन्य कृषि उत्पादक को बढ़ावा देने के दृष्टिगत भ्रमण किया गया। इस दौरान लैमनग्रास, सिट्रोनेला, पामारोज व खस की खेती के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। कृषक श्री चौहान द्वारा उपरोक्त औषधियों से सम्बन्धित खेती की जा रही है, उनके द्वारा स्थापित उक्त फसलों से सम्बन्धित इकाई को भी देखा गया। श्री चौहान द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि नाबार्ड के माध्यम से इकाई स्थापित की गई थी, जिसके माध्यम से लैमनग्रास, सिट्रोनेला, पामारोज व खस की फसल तैयार होने के उपरान्त ऑयल निकालने का कार्य किया जाता है। जिलाधिकारी ने लैमनग्रास की खेत का जायजा लिया गया। कृषक द्वारा अवगत कराया गया कि लैमनग्रास एक बार लगाने के उपरान्त 05 वर्ष तक प्रत्येक वर्ष तीन वार कटाई कर तेल उत्पादित किया जा सकता है और प्रति एकड़ लगभग 01 कुन्तल तेल उत्पादित किया जा सकता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित स्थानीय लोगों से भी उक्त खेती करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही साथ जिला गन्ना अधिकारी व कृषि अधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि श्री संजय के माध्यम से अन्य कृषकों को भी उक्त खेती करने हेतु प्रेरित किया जाये तथा होने वाले लाभों के सम्बन्ध में भी अधिक से अधिक किसानों के अवगत कराया जाये, जिससे कि किसान पारम्परिक फसल के स्थान पर इस ओर आकर्षित हो। भ्रमण के दौरान ऑयल निकालने हेतु लगे सिस्टम के सम्बन्ध में भी जानकारी लेते हुये प्रक्रिया को समझा गया। जिलाधिकारी ने कृषक संजय को प्रेरित करते हुये कहा कि एसपीओ का गठन कर अधिक से अधिक कृषकों को जोड़ा जाये। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से भी अन्य किसानों को भी जोड़ा जा सके।
इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी, उप जिलाधिकारी पूरनपुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संवादाता रामगोपाल कुशवाहा