पीलीभीत: जनपद में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया। जनपद के तीन स्वास्थ केन्द्रों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरखेडा व पूरनपुर तथा शारदा अस्पताल पर टीकाकरण का कार्य प्रारम्भ किया गया। जनपद के तीन स्वास्थ्य केन्द्रों पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के उपरान्त सुबह 10ः30 बजे कोविड-19 टीकाकरण अभियान की विधिवत शुरूआत की गयी। जनपद में प्रथम टीका सीएमएस पुरूष डा0 आर0पी0सुमन को लगाया गया उसके पश्चात शारदा अस्पताल के डा0 श्री राजीव अग्रवाल को टीकाकरण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा टीकाकरण महाअभियान का सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बरखेडा पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा टीकाकरण अभियान पूर्ण मानकों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिये गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरखेडा पर टीकाकरण की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बेटिंग रूम, बैक्सीनेशन रूम, चैम्बर तथा आब्र्जवेशन रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और साथ ही साथ कोल्ड चैन कक्ष व सी0सी0टी0वी0 कैमरे की फुटेज का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी से सुरक्षा व्यवस्था हेतु डयूटी के सबंध में जानकारी लेते हुए सभी सुरक्षा कर्मियों को डयूटी पर पहुंचने व दिये गये निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। महाअभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी केन्द्रो पर स्वास्थ्य ,पुलिस के नोडल अधिकारियों को नामित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। इस दौरान बैटिंग रूम में टीकाकारण हेतु आये स्वास्थ कर्मियों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कई महीनों के इन्तजार के बाद आज स्वर्णिम समय आ गया जब हमे इस माहमारी से सुरक्षा हेतु टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि स्वास्थ विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा विगत एक वर्ष से जनसामान्य को बचाने के लिए युद्व स्तर पर कार्य किया जा रहा है इसके लिए उन्होने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वधाई दी गई उन्होने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रथम चरण में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीकाकरण से लाभान्वित किया जायेगा।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी बीसलपुर, एमओआईसी श्री एस.के.सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
भारत
पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरखेड़ा पहुंचाकर व्यवस्थाओं लिया जायजा।
पीलीभीत: जनपद में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया। जनपद के तीन स्वास्थ केन्द्रों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरखेडा व पूरनपुर तथा शारदा अस्पताल पर टीकाकरण का कार्य प्रारम्भ किया गया। जनपद के तीन स्वास्थ्य केन्द्रों पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के उपरान्त सुबह 10ः30 बजे क
Read in your preferred language.