Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
भारत

पीलीभीत: बिजली के तार की स्पार्किंग से घर में खड़ी मोटरसाइकिल सहित घरेलू सामान जलकर राख।

पीलीभीत: गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी राजकुमार पुत्र लालाराम के छप्पर पोश घर में बिजली के तार से स्पार्किंग होने से आग लग गई। आग लगते ही मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। बमुश्किल ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया मगर जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक पूरा छप्पर पोस्ट घर जलकर राख हो गया
Share:
पीलीभीत: बिजली के तार की स्पार्किंग से घर में खड़ी मोटरसाइकिल सहित घरेलू सामान जलकर राख।
Read in your preferred language.

पीलीभीत: गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी राजकुमार पुत्र लालाराम के छप्पर पोश घर में बिजली के तार से स्पार्किंग होने से आग लग गई। आग लगते ही मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। बमुश्किल ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया मगर जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक पूरा छप्पर पोस्ट घर जलकर राख हो गया उसके साथ एक मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई। वह मजदूरी कर अपने घर का भरण पोषण करता है। वह अपनी बेटी आरती की शादी की तैयारी कर रहा था बिजली की स्पार्किंग में सब जलाकर राख कर दिया। आग से छप्पर पोश घर राख होने के बाद पूरा परिवार सदमें में है। आग बुझाते समय राजकुमार झुलस गया जिसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिव नगर में किया गया। उसे अपनी चार बेटियों की शादी करनी है जिसके लिए अब वह कैसे अपने घर की गृहस्थी को चलाएगा। हल्का लेखपाल विवेक दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और प्रशासन के लिए रिपोर्ट भेज दी गई पीड़ित को लाभान्वित किया जाए।

रिपोर्ट :फूलचंद राठौर पीलीभीत