Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
भारत

पीलीभीत:भूस्खलन से बलिदान हुए लखविंदर सिंह का घर पहुंचा शव,अधिकारी व जनप्रतिनिधियों सहित हजारों लोग पहुंचे

पूरनपुर/पीलीभीत। सिक्किम भूस्खलन से बलिदान हुए हवलदार लखविंदर सिंह का शव बुधवार को गांव पहुंचा। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उनको अंतिम विदाई देने के लिए अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि सहित हजारों संख्या में लोग पहुंचे। कलीनगर तहसील के गांव धुरिया पलिया निवासी लखविंदर सिंह सेना में हवलदार थे। इन
Share:
पीलीभीत:भूस्खलन से बलिदान हुए लखविंदर सिंह का घर पहुंचा शव,अधिकारी व जनप्रतिनिधियों सहित हजारों लोग पहुंचे
Read in your preferred language.

पूरनपुर/पीलीभीत। सिक्किम भूस्खलन से बलिदान हुए हवलदार लखविंदर सिंह का शव बुधवार को गांव पहुंचा। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उनको अंतिम विदाई देने के लिए अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि सहित हजारों संख्या में लोग पहुंचे।
कलीनगर तहसील के गांव धुरिया पलिया निवासी लखविंदर सिंह सेना में हवलदार थे। इन दिनों उनकी तैनाती सिक्किम में थी। बीते दिनों वहां हुए भूस्खलन में लखविंदर सिंह शहीद हो गए। सोमवार शाम उनके बलिदान होने की सूचना परिवार को दी गई। वुधवार को
बलिदान हुए हवलदार लखविंदर सिंह (38 वर्ष) के पार्थिव शरीर को गांव धुरिया पलिया लाया गया। तिरंगे में लिपटे बलिदानी पति को देख पत्नी रुपिंदर कौर बिलख पड़ीं।शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की ढाई माह की मासूम बेटी है। उनका एक पुत्र एकमजोत सिंह है। तिरंगे में शव लिपटा देख परिवार के लोग बुजुर्ग बदहवास हो गए। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। उनके शव आने की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में लोग बलिदानी के अंतिम दर्शन के लिए उमड पडे। बलिदानी लखविंदर सिंह की पार्थिव देह को उनके घर के बाहर रखा गया। प्रशासन-पुलिस की तरफ से अधिकारियों ने पहुंच कर बलिदानी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। सेना के जवानों ने सलामी दी। इस दौरान भारत माता की जय,लखविंदर सिंह अमर रहें के नारे गूंजते रहे। अंतिम विदाई के दौरान जिले के प्रभारी व कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, भाजपा विधायक बाबूराम पासवान,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेता गुरभाग सिंह,परविंदर सिंह,आरती महेंद्र,संदीप खंडेलवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह सहित कई जनप्रतिनिधी व हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। जिले के सांसद व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने दुख जताया।