Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
भारत

पीलीभीत : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

पूरनपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती विकास खण्ड क्षेत्र पूरनपुर के बूथ संख्या 189, 190 खमरिया पट्टी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित" राजू बतौर मुख्यातिथि के रूप रहे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम
Share:
Read in your preferred language.

पूरनपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती विकास खण्ड क्षेत्र पूरनपुर के बूथ संख्या 189, 190 खमरिया पट्टी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित" राजू बतौर मुख्यातिथि के रूप रहे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम मन की बात को सुना मन की बात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्र ने भी प्रकाश डाला और अपने विचार रखे मुख्य अतिथि दीक्षित ने बताया दीनदयाल उपाध्याय का यही विचार अंत्योदय के मूल का जनक है और इससे ही मोदी सरकार का मूलमंत्र बना है- “सबका साथ, सबका विकास,
सबका विश्वास,सबका प्रयास ,सबका सम्मान"
कोविड काल में देश के 80 करोड़ लोगों के फ़्री अनाज देना, किसान सम्मान निधि में अभी तक पौने दो लाख करोड़ की राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचाना, 45 करोड़ से अधिक गरीबों का जनधन खाते खुलवाना, उज्ज्वला के तहत 9 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन, घर-घर शौचालय का निर्माण, स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत, नल जल योजना आदि के जरिए कदम बढ़ा रही केंद्र सरकार की सभी गरीबोन्मुख पहल पंडित जी के अंत्योदय के दर्शन से ही निकली हैं. एकात्म मानववाद और अंत्योदय के जिस रास्ते पर चलकर आज केंद्र सरकार देश के हर वर्ग के सपने का साकार कर आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ा रही है, हम सबके प्रणेता पूज्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ही हैं साथ ही साथ सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे नगर पालिका सभासद शेलेन्द्र गुप्ता, मंडल महामंत्री अचलेन्द्र मिश्र, बरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष मिश्र , नगर महामंत्री रवि यादव , बूथ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , सुरेंद्र कुमार , ग्राम प्रधान रामेश्वर दयाल ,क्षेत्र पंचायत सदस्य राजाराम , एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य छोटेलाल सभासद ,उदित सिंह कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।