Tuesday, 15 September 2026 | 3:50 AM
भारत

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं व परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की जांच की गई

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज जनपद में सम्पन्न कराई जा रही टी0ई0टी0 परीक्षा के परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रथम पाली में ज्ञान इंटरनेशनल व हाफिज रहमत खां इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का जायज
Share:
पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं व परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की जांच की गई
Read in your preferred language.

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज जनपद में सम्पन्न कराई जा रही टी0ई0टी0 परीक्षा के परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रथम पाली में ज्ञान इंटरनेशनल व हाफिज रहमत खां इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया, उनके प्रवेश पत्र, पहचान पत्र की जांच करते हुये पहचान पत्र से मिलान किया गया साथ ही साथ कक्ष निरीक्षकों की भी जांच कराई गई तथा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को कडे़ निर्देश दिये गये कि परीक्षा के दौरान नियमित कक्षों का भ्रमण करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाये।

जनपद के सभी केन्द्रों पर कोविड नियमों का अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।