Tuesday, 15 September 2026 | 2:32 AM
भारत

पीलीभीत : किसान पर फायर करने के आरोपियों को भेजा जेल

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव खांडेपुर निवासी निवासी गुरमीत सिंह रविवार की दोपहर घर की रखवाली कर रहा था।इसी दौरान दो संदिग्ध उसके घर के आसपास घूमते दिखे थे।पीडित ने जब ललकारा तो दोनों संदिग्धों ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर फायर कर दिया था।जिससे वह बाल-बाल बचा था।घेरा बंदी करते हुए ग्रामीणों
Share:
पीलीभीत : किसान पर फायर करने के आरोपियों को भेजा जेल
Read in your preferred language.

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव खांडेपुर निवासी निवासी गुरमीत सिंह रविवार की दोपहर घर की रखवाली कर रहा था।इसी दौरान दो संदिग्ध उसके घर के आसपास घूमते दिखे थे।पीडित ने जब ललकारा तो दोनों संदिग्धों ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर फायर कर दिया था।जिससे वह बाल-बाल बचा था।घेरा बंदी करते हुए ग्रामीणों ने दो को मौके पर पकड़ लिया था।पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अलीशेर निवासी रसियाखानपुर व अलीजान निवासी कंजाखेड़ा बताया था।तलाशी लेने पर दोनों के पास से 315 बोर तमंचा,दो कारतूस,एक खोखा,चाकू बरामद किया गया था।कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया।कोतवाल अशोक पाल ने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।