पूरनपुर।सड़क हादसे में घायल महिला को तहसीलदार ने अपने निजी कार से अस्पताल भिजवाया।प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव सेल्हा निवासी सुधा गौड अपने पति के साथ नगर की स्टेट बैंक में आधार कार्ड संशोधन कराने के लिए आई थी।कुछ देर बाद वापस घर लौट रही थी।इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। काफी देर तक सड़क के किनारे पड़ी रही।रास्ते से गुजर रहे तहसीलदार ध्रुव नारायण मौके पर पहुंचे,उन्होंने गाड़ी पर लाद कर घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।उसके बाद महिला को रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना घायल महिला के परिजनों को दे दी गई है।
भारत
पीलीभीत :घायल महिला को तहसीलदार ने पहुंचाया अस्पताल
पूरनपुर।सड़क हादसे में घायल महिला को तहसीलदार ने अपने निजी कार से अस्पताल भिजवाया।प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव सेल्हा निवासी सुधा गौड अपने पति के साथ नगर की स्टेट बैंक में आधार कार्ड संशोधन कराने के लिए आई थी।कुछ देर बाद वापस घर लौट रही थी।
Read in your preferred language.