Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 AM
भारत

पीलीभीत:जिलाधिकारी द्वारा दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चल रहे मरम्मत कार्यों को देखा गया। उन्होनें वायलर, पटला, वॉयलिंग हाउस, मिल हाउस को भी देखा गया। चीनी मिल की वर्कशॉप में चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। इस द
Share:
पीलीभीत:जिलाधिकारी द्वारा दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का किया गया औचक निरीक्षण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चल रहे मरम्मत कार्यों को देखा गया। उन्होनें वायलर, पटला, वॉयलिंग हाउस, मिल हाउस को भी देखा गया। चीनी मिल की वर्कशॉप में चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान बताया गया कि मिल में मरम्मत कार्य लगभग 60 प्रतिशत कार्य कराया जा चुका है, जिलाधिकारी द्वारा अवशेष मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये, जिससे चीनी मिल का संचालन समय से हो सके। इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा चीनीमिल के मरम्मत कार्यों के खर्च के बारे में जानकारी ली गई एवं चीनी मिल प्रतिदिन गन्ना पेराई के सम्बन्ध में जानकारी ली। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा स्थाई कर्मचारियों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी द्वारा चीनी मिल के अभिलेखों/दस्तावेजों की जांच की गई। जिलाधिकारी द्वारा निष्प्रयोज्य सामाग्री को नीलाम कराने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी, उप मुख्य रसायन विधि, सहायक अभियन्ता मैकेनिककल, उप मुख्य अभियन्ता, मुख्य गन्ना अधिकारी उपस्थित रहे।