Tuesday, 15 September 2026 | 8:35 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पूरनपुर एवं चौकी रिछोला थाना गजरौला का औचक निरीक्षण किया गया।

पीलीभीत : दिनांक 03-08-21 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा थाना पूरनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर मौजूद दो आरक्षियों द्वारा वर्दी की कैप न लगाने पर महोदय द्वारा फटकार लगाई गई तथा ओ0आर0 में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। थाना क्षेत्र में निरंतर
Share:
पीलीभीत :  पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पूरनपुर एवं चौकी रिछोला थाना गजरौला का औचक निरीक्षण किया गया।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : दिनांक 03-08-21 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा थाना पूरनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर मौजूद दो आरक्षियों द्वारा वर्दी की कैप न लगाने पर महोदय द्वारा फटकार लगाई गई तथा ओ0आर0 में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। थाना क्षेत्र में निरंतर प्रभावी रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। महोदय द्वारा थाना पूरनपुर पर आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनी गई तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया। कुछ मामलों में संबंधित को निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। उसके उपरांत महोदय द्वारा चौकी रिछोला थाना गजरौला का औचक निरीक्षण किया गया। चौकी इंचार्ज को चौकी परिसर की साफ सफाई कराने के लिए कहा गया। चौकी की बैरिक व चौकी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। चौकी पर मौजूद आरक्षी से बीट की जानकारी ली गई तथा बीट बुक को भी चेक किया गया। बीट बुक अधूरी मिलने पर 1 सप्ताह में बीट बुक पूर्ण कर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। उसके उपरांत महोदय द्वारा गौहनिया चौराहे पर पहुंचकर ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को चेक किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

मंडल संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा