Tuesday, 15 September 2026 | 8:04 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : नवागत आरक्षियों के प्रशिक्षण की तैयारियों की पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा।

पूरनपुर । पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा नवागत आरक्षियों के प्रशिक्षण हेतु आरटीसी परिसर में की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं भौतिक संसाधनों की स्थिति की समग्र समीक्षा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग, शारीरिक प्रशिक
Share:
पीलीभीत : नवागत आरक्षियों के प्रशिक्षण की तैयारियों की पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा।
Read in your preferred language.

पूरनपुर । पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा नवागत आरक्षियों के प्रशिक्षण हेतु आरटीसी परिसर में की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं भौतिक संसाधनों की स्थिति की समग्र समीक्षा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग, शारीरिक प्रशिक्षण (PT), एरोबिक एक्सरसाइज, क्रॉस कंट्री दौड़, ऑप्टिकल कोर्स इत्यादि को शामिल करते हुए एक व्यवस्थित दैनिक शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए गए। CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की फोकस स्थिति एवं कवरेज की जांच की गई, जिससे परिसर की गतिविधियों पर सतत निगरानी सुनिश्चित हो सके। लाउड हेलर सिस्टम की जांच कर उसकी कार्यशीलता को सुनिश्चित किया गया, ताकि बैरक परिसर में आवश्यक आदेश/निर्देश प्रसारित किए जा सकें।

बैरकों का निरीक्षण करते हुए बिस्तर स्क्वाडवार सुसंगठित रूप से लगाने, समुचित लेआउट रखने एवं स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिए गए।निर्माणाधीन कैंटीन का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और समयबद्ध पूर्णता हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए।नवागंतुक JTC आरक्षियों के अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव और अधिक पारदर्शी एवं डिजिटाइज करने पर बल दिया गया। ITI एवं PTI प्रशिक्षकों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण में गुणवत्ता, अनुशासन और दक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए और आरक्षियों को व्यवहारिक एवं शारीरिक रूप से पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जाए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (UT) सुश्री गायत्री यादव, प्रतिसार निरीक्षक सन्तोष राघव, आईटीआई, पीटीआई, एवं अन्य जेटीसी/आरटीसी स्टाफ उपस्थित रहे।