Tuesday, 15 September 2026 | 4:58 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर ने शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया।

पीलीभीत : 10 मई 2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर द्वारा पीलीभीत शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया। महोदय ने शहर के गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा में भ्रमण कर पुलिस की सतर्कता को आकस्मिक चेक किया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी लॉकडाउन में बाहर
Share:
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर ने शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : 10 मई 2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर द्वारा पीलीभीत शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया। महोदय ने शहर के गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा में भ्रमण कर पुलिस की सतर्कता को आकस्मिक चेक किया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी लॉकडाउन में बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को चेक किया गया तथा आवश्यक कार्य हेतु बाहर निकले व्यक्तियों को पूछताछ उपरांत जाने दिया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस से भी लॉकडाउन में बाहर निकले व्यक्तियों की चेकिंग करवाई गई व अनियमितता पाए जाने पर चालान करवाया तथा जिन व्यक्तियों के पास मास्क नहीं है उन व्यक्तियों को मास्क वितरित किये गये। प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी को निर्देश दिये कि जरूरी कार्य से बाहर निकले वाहन/व्यक्तियों को पूंछतांछ कर जाने दिया जाये और लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराया जाये।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत