Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा थाना माधोटांडा पर किया गया निरीक्षण

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा थाना माधोटांडा पर अर्दली रूम किया गया निरीक्षण , जिसमें थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा थाना माधोटांडा पर अर्दली रूम किया गया निरीक्षण , जिसमें थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्रों का गुडवत्तापूर्ण व समयवद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर उत्तम सिंह, माधौटांडा थाना प्रभारी रामसेवक, पेशगार अजय चौहान व थाना माधोटांडा के समस्त सब इस्पेक्टर मौजूद रहे।

रि. फूल चन्द राठौर