Tuesday, 15 September 2026 | 5:53 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत। मामूली विवाद पर चले लाठी-डंडे

पीलीभीत। जनपद की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया के रहने वाले कैलाश का गांव के ही कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसको लेकर गुरुवार को आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए। उन्होंने गाली गलौज करते हुए घर के सदस्यों के साथ मारपीट की। उनकी पत्नी के
Share:
Read in your preferred language.


पीलीभीत। जनपद की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया के रहने वाले कैलाश का गांव के ही कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसको लेकर गुरुवार को आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए। उन्होंने गाली गलौज करते हुए घर के सदस्यों के साथ मारपीट की। उनकी पत्नी के विरोध करने पर सभी ने उसकी डंडों से पिटाई लगा दी। पिटाई से घायल हुई महिला बेहोश हो गई।उसके परिजनों ने महिला को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया।

रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा