Tuesday, 15 September 2026 | 12:38 AM
भारत

पीलीभीत : सपा के जिला सचिव दुर्वेश कुमार मौर्य ने अपनी टीम के साथ सुश्री आरती महेंद्र के समर्थन में जनता से वोट की अपील की

पीलीभीत पूरनपुर से पूर्व विधायक प्रीतम राम के द्वारा कराए गए विकास कार्य और उनके व्यवहार कुशल के बारे में जनता को अवगत कराया, साथ ही साथ उन्होंने पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रही विधायिका के द्वारा कराए गए कार्य से अवगत कराया l जनता ने 23 फरवरी को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर आरती महेंद्र के समर्थ
Share:
पीलीभीत : सपा के जिला सचिव दुर्वेश कुमार मौर्य ने अपनी टीम के साथ सुश्री आरती महेंद्र के समर्थन में जनता से वोट की अपील की
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर से पूर्व विधायक प्रीतम राम के द्वारा कराए गए विकास कार्य और उनके व्यवहार कुशल के बारे में जनता को अवगत कराया, साथ ही साथ उन्होंने पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रही विधायिका के द्वारा कराए गए कार्य से अवगत कराया l जनता ने 23 फरवरी को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर आरती महेंद्र के समर्थन में वोट देने का आश्वासन ही नहीं बल्कि पूर्ण भरोसा जताया l जनता उनके ससुर जी के कार्यों से बहुत खुश है और उन्हीं के उपलक्ष में वे उनकी पुत्रवधू को विधायिका के रूप में देखना चाहती है l जिला सचिव दुर्वेश मौर्य जी ने भाजपा की गलत नीतियों के बारे में और भ्रष्टाचारी सरकार के बुरे व्यवहार का पर्दाफाश कर जनता को विकास पुरुष श्री अखिलेश यादव की सरकार बनाने का आह्वान भी किया l मौर्य जी ने आज कई ग्राम पंचायतों में आरती महेंद्र के वोट मांगे। उनके साथ में वरिष्ठ सपा नेता बाबूराम मौर्य , लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव तौफीक खान के सुपुत्र तौहीद खान, राम खिलौवन मौर्य , सुरेश मौर्य, अरविंद कुमार मौर्य उर्फ गुड्डू मौर्य , दाताराम मौर्य ,संजीव मौर्य,अनूप मौर्य आदि लोग मौजूद रहे l