Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
भारत

पीलीभीत: एसओ सिद्धांत शर्मा लाइन हाजिर, जगदीप मलिक बने नए थाना प्रभारी।

पीलीभीत: बिलसंडा कस्बे में हुए चर्चित पप्पू गुप्ता हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्यवाही। पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने लापरवाही बरतने के आरोप में बिलसंडा एसओ सिद्धांत शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु जगदीप मलिक को थाना बिलसंडा का थाना प्रभार
Share:
पीलीभीत: एसओ सिद्धांत शर्मा लाइन हाजिर, जगदीप मलिक बने नए थाना प्रभारी।
Read in your preferred language.

पीलीभीत: बिलसंडा कस्बे में हुए चर्चित पप्पू गुप्ता हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्यवाही। पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने लापरवाही बरतने के आरोप में बिलसंडा एसओ सिद्धांत शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु जगदीप मलिक को थाना बिलसंडा का थाना प्रभारी बनाया।
सिद्धांत शर्मा के कार्यकाल में तमाम ऐसी घटना हुई जिन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कपड़ा व्यापार पप्पू गुप्ता हत्याकांड में पहले ही एक दरोगा अनिल सिंह व दो सिपाही निलंबित किए जा चुके हैं।
28 मई 2026 को बिलसंडा थाने के पास ही इस हत्या से व्यापारियो और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया और पुलिस अब तक मुख्य साजिश कर्ताओं सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है