Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : शाहगढ़ पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

मंगलवार की शाम लगभग 5:00 बजे थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शाहगढ़ के चौकी इंचार्ज ने शाहगढ़ स्टेशन के मेन चौराहे पर अपने पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग शुरू की .आने जाने वाले वाहन चाहे वह मोटरसाइकिल हो या फिर चार पहिया वाहन हो बिना चेक किए नहीं जाने दिया. चेकिंग के दौरान जिन वाहनों के कागज पूरे नहीं थे
Share:
Read in your preferred language.

मंगलवार की शाम लगभग 5:00 बजे थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शाहगढ़ के चौकी इंचार्ज ने शाहगढ़ स्टेशन के मेन चौराहे पर अपने पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग शुरू की .आने जाने वाले वाहन चाहे वह मोटरसाइकिल हो या फिर चार पहिया वाहन हो बिना चेक किए नहीं जाने दिया. चेकिंग के दौरान जिन वाहनों के कागज पूरे नहीं थे उनके चालान भी काटे और जो व्यक्ति बेवजह खाली घूम रहे थे चेकिंग को देखकर मस्ती करने वालों में भगदड़ मच गई. वाहन चेकिंग के साथ-साथ दुकानों में जो दुकानदार मास्क नहीं लगाए थे. उन्हें मास्क लगाने की हिदायत भी दी और जो भी व्यक्ति पैदल व साइकिल से बिना मास्क घूम रहा था उन पर शिकंजा कसा और मास्क लगाने की हिदायत दी .चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों के चालान भी किए .चौकी इंचार्ज ने बताया कि बेवजह मोटरसाइकिल साइकिल बा पैदल घूमने वालों को बख्शा नहीं जाएगा .

रिपोर्ट :फूलचंद राठौर