पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है। उसका ब्लॉक में आना जाना रहता है।आरोप है कि गांव का ही एक युवक उस पर गलत नियत रखता है।जब भी वह अपने किसी काम से ब्लॉक या अन्य जगह जाती है। तो युवक उसका पीछा करते हुए पहुंच जाता है।कई बार उसको रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ भी कर चुका है।27 जून को रात्रि में वह अपनी छत पर सो रही थी।इसी दौरान युवक किसी तरह से छत पर पहुंच गया।आरोप है कि महिला को गलत नियत से पकड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा।शोर शराबा करने पर महिला के परिजन जाग गए।तो उन्होंने युवक को ललकारा। इस पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए छत के रास्ते से फरार हो गया।मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।पुलिस ने गांव बलरामपुर निवासी कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
भारत
पीलीभीत :स्वयं सहायता समूह की महिला से छेड़छाड़,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है। उसका ब्लॉक में आना जाना रहता है।आरोप है कि गांव का ही एक युवक उस पर गलत नियत रखता है।जब भी वह अपने किसी काम से ब्लॉक या अन्य जगह जाती है। तो युवक उसका पीछा करते हुए पहुंच जाता है।कई बार उसको
Read in your preferred language.