Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

पीलीभीत : अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

पूरनपुर। नगर के पंकज कॉलोनी निवासी विनोद कुमार स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे।रास्ते में उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक वह सडक के किनारे पडा रहा।हादसे को लेकर लोगों की भारी भीड मौके पर एकत्र हो गई।मामले की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस स
Share:
पीलीभीत : अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
Read in your preferred language.

पूरनपुर। नगर के पंकज कॉलोनी निवासी विनोद कुमार स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे।रास्ते में उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक वह सडक के किनारे पडा रहा।हादसे को लेकर लोगों की भारी भीड मौके पर एकत्र हो गई।मामले की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उनको नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये।इसके बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।