Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
भारत

पीलीभीत : समाजवादी पार्टी के जिला सचिव दुर्वेश मौर्य पूरनपुर के सपा प्रत्याशी आरती महेंद्र के समर्थन में कर रहे घर घर जनसंपर्क

पीलीभीत ; विधानसभा पूरनपुर से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी आरती महेंद्र के समर्थन में जिला सचिव समाजवादी पार्टी पीलीभीत, दुर्वेश कुमार मौर्य की टीम ने गांव में जाकर डोर टू डोर कैंपियन किया व सभी लोगों से हाथ जोड़कर विनती करके पूरनपुर की जनता से वोट की अपील की l उन्होंने जनता को बताया कि जिस तरह 2017
Share:
पीलीभीत : समाजवादी पार्टी के जिला सचिव दुर्वेश मौर्य पूरनपुर के सपा प्रत्याशी आरती महेंद्र के समर्थन में कर रहे घर घर जनसंपर्क
Read in your preferred language.

पीलीभीत ; विधानसभा पूरनपुर से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी आरती महेंद्र के समर्थन में जिला सचिव समाजवादी पार्टी पीलीभीत, दुर्वेश कुमार मौर्य की टीम ने गांव में जाकर डोर टू डोर कैंपियन किया व सभी लोगों से हाथ जोड़कर विनती करके पूरनपुर की जनता से वोट की अपील की l उन्होंने जनता को बताया कि जिस तरह 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जुमले बता कर जनता को ठगा और उत्तर प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाया, अर्थात धोखा दिया किंतु इस बार जनता अब धोखा नहीं खाने वाली जनता सिर्फ और सिर्फ एक ही बात कहती है हमें 5 किलो राशन और ₹2000 से नहीं ठगा जा सकता , हमें सिर्फ और सिर्फ विकास पुरुष श्री अखिलेश यादव की सरकार बनानी है और उत्तर प्रदेश को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर ले जाना है l उनकी टीम में ग्राम पंचायत सेहरामऊ, गढ़ा कला मोहनपुर,खजनिया,गोविंदपुर चलतूआ आदि गांव का भ्रमण किया l ग्राम पंचायत सेहरामऊ के मजरा चलतूआ की जनता बहुत परेशान है और उसकी समस्या है यहां पर नेटवर्क नहीं आता है l टॉवर लग जाए,हम लोगों के लिए आवास की व्यवस्था हो जाए सिर्फ और सिर्फ बस हम यही चाहते हैं वहां की जनता ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया l उनकी टीम में राजाराम यादव,बीपी यादव,संजीव मौर्य, अनूप मौर्य,रितेश यादव, प्रमोद भारती, रजनीश यादव आदि लोग मौजूद रहे l