Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत:रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स और इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर रॉयल्स ने जिला जेल में किया भ्रमण

पीलीभीत: रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स और इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर रॉयल्स ने संयुक्त रुप से जिला जेल पीलीभीत में कैदियों के लिए दो सिलाई मशीन भेंट की। रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया जिला जेल पीलीभीत में वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री शशिकांत सिंह को दोनों क्लबों ने मिल
Share:
पीलीभीत:रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स और इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर रॉयल्स ने जिला जेल में किया भ्रमण
Read in your preferred language.

पीलीभीत: रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स और इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर रॉयल्स ने संयुक्त रुप से जिला जेल पीलीभीत में कैदियों के लिए दो सिलाई मशीन भेंट की। रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया जिला जेल पीलीभीत में वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री शशिकांत सिंह को दोनों क्लबों ने मिलकर दो सिलाई मशीन वहां पर मौजूद कैदियों के लिए भेंट की। जेल में इससे मौजूद कैदी खाली समय में सिलाई मशीन पर काम करके कुछ पैसे कमा सकेंगे और अपना पूरा दिन कार्य में व्यतीत कर सकेंगे।
इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया क्लब के सम्मानित सदस्य सौरभ पांडे, वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री शशिकांत सिंह, डिप्टी जेलर श्री राघवेंद्र मौजूद रहे। इनरव्हील क्लब आफ पूरनपुर रॉयल्स की अध्यक्ष स्मिता खंडेलवाल मीनू अग्रवाल संगीता खंडेलवाल का विशेष सहयोग रहा।

Report : Ramgopal Kushwaha