Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :रायफल की नोक पर पिटाई कर वाइक सवार को लूटा

पीलीभीत पूरनपुर।देर शाम बाइक से वापस घर लौट रहे बाइक सवार युवक को सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए बाइक रोक ली।राइफल की नोक पर पिटाई लगा कर हजारों रुपए की नकदी लूट ली।मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी मलखान सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपने गांव से म
Share:
पीलीभीत :रायफल की नोक पर पिटाई कर वाइक सवार को लूटा
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।देर शाम बाइक से वापस घर लौट रहे बाइक सवार युवक को सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए बाइक रोक ली।राइफल की नोक पर पिटाई लगा कर हजारों रुपए की नकदी लूट ली।मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी मलखान सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपने गांव से मुजफ्फरनगर गया था।देर शाम वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बंजरिया के जंगल में सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने पीछा करते हुए ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली।जब युवक ने विरोध किया तो उसकी पिटाई लगाई।आरोप है कि बदमाशो ने युवक को
गन प्वाइंट पर लेते हुए 13 हजार की नकदी व अन्य सामान लूट लिया।उसके बाद वाइक सवार बदमाश युवक को जबरन जंगल में ले जाने लगे।पीछे से अन्य बाइकों की रोशनी देखकर बदमाश उसको जान से मारने की धमकी देते हुए जंगल के रास्ते से फरार हो गए। मौका पाकर युवक भाग आया।घटना के दौरान उसने एक बदमाश को पहचान लिया है।लूट की वारदात को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बडी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की पुलिस को तहरीर दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर प्राप्त हुई है।जिसके आधार पर जांच की जा रही है।शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।