Tuesday, 15 September 2026 | 4:56 AM
भारत

पीलीभीत: आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की हुई समीक्षा।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक/ समस्त क्षेत्राधिकारी /थाना प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने, अपराध नियन्त्रण तथा उनके अनावरण हेतु अपराध गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। आगामी नगर निकाय
Share:
पीलीभीत: आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की हुई समीक्षा।
Read in your preferred language.

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक/ समस्त क्षेत्राधिकारी /थाना प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने, अपराध नियन्त्रण तथा उनके अनावरण हेतु अपराध गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
आगामी नगर निकाय चुनावों के दृष्टिगत सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि पोंलिग बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर लें एवं यदि कोई समस्या है तो उसका समय से निराकरण कर लें, सक्रिय अपराधियों/अराजक तत्वों की सूची तैयार कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें ।
शातिर व हार्डकोर अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करें तथा पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधिनियम के अभियोगो मे वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई । गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया । गैंग पंजीकरण व हिस्ट्रीशीट पंजीकरण का कार्य करते हुए उन पर लगातार निगरानी रखें ।
आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता से जाँचकर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
“मिशन शक्ति अभियान” के तहत महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा हेतु गठित एण्टी रोमियों टीम - जनपद के समस्त स्कूलों, कालेजों, बाजारों, शापिंग मॉल,मन्दिर आदि के आस-पास पैदल गश्त व चेंकिग कर महिलाओं से छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगायें ।
महिला सम्बन्धी अपराधों में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन पैदल गश्त करते हुए विभिन्न चौराहों/तिराहों/बाजार/जनपदीय बार्डरों व अन्य चिन्हित स्थानों पर बैरियर/पिकेट लगाकर चिन्हित कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जाये साथ ही ढाबा/होटलों/बैंक/एटीएम/सर्राफा दुकानों के आसपास चेकिंग की जाये ।
बेहतर जनसुनवाई एवं लम्बित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करायें ।
गंभीर अपराधों में तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध पुरस्कार घोषणा /गैर जमानतीय वारण्ट व कुर्की की कार्यवाही करें ।
पुरस्कार घोषित/ गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करें ।
समस्त पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान अनुशासन में रहकर आमजन के साथ शालीनता से मधुर व्यवहार करें ।
जनपद में अवैध शराब का निष्कर्षण करने वाले लोगों के विरुद्ध वृहद स्तर पर अभियान चलाकर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिये गये।
लाइसेंसधारी शस्त्रों व कारतूसों के भौतिक सत्यापन व जिन शस्त्र धारकों पर अभियोग पंजीकृत हैं उनके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के व सभी आर्मड शॉप को विधिवत चैक करने के निर्देश दिये गये।
एन्टी रोमियो स्कॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी – अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से, स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं के सुरक्षार्थ उ0प्र0 पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं थाने के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया ।
समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी डायल -112 के अन्तर्गत जनपद में संचालित पीआरवी वाहनों के रूट की समीक्षा कर नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया ।
सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर समस्याओं का निराकरण करने हेतु मौके पर संबंधित को आदेशित किया गया ।
सभी थाना क्षेत्रों में सभी थाना प्रभारी/ चौकी प्रभारी/ हल्का प्रभारियों को सार्वजनक स्थानों पर खुले में शराब का सेवन करने,रंगबाजी दिखाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेडखानी आदि चिन्हित स्थानों के आस-पास ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर चलाये जा रहे साइबर जागरुकता अभियान के क्रम में वेबिनार के माध्यम से आमजन तक अधिक से अधिक जानकारी साझा करने एवं जागरुक करने तथा केन्द्र सरकार दवारा जारी साइबर हेल्प लाइन नं0- 155260 के व्यापक प्रचार- प्रसार हेतु निर्देशित किया तथा हेल्पलाइन नं0- पर प्राप्त शिकायतों पर तुरन्त कार्यवाही कराते हुए आमजन की सहायता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । शासन की मंशानुसार थाने पर उच्च स्तर की साफ-सफाई बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही निर्देशित किया गया कि सप्ताह में कोई दिन निर्धारित कर सभी श्रमदान करें ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी /थाना प्रभारियों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आमजन की शिकायतों पर त्वरित /प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।