Tuesday, 15 September 2026 | 5:25 AM
भारत

पीलीभीत :घर में घुसकर पत्थरबाजी कर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने पर रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर।घर में घुसकर पत्थरबाजी कर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव नबदिया सुखदासपुर निवासी रामरतन ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगो से चुनावी रंजिश चल रही है।रविवार
Share:
पीलीभीत :घर में घुसकर पत्थरबाजी कर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने पर रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

पूरनपुर।घर में घुसकर पत्थरबाजी कर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नबदिया सुखदासपुर निवासी रामरतन ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगो से चुनावी रंजिश चल रही है।रविवार को गांव के ही दो दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर पत्थर फैंके आरोप है कि घर की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की ।विरोध पर मारपीट की।आरोप है कि प्रधानी की रंजिश के चलते घर में घुस कर तोड़फोड़ की।कई घंटे तक आरोपी उत्पात मचाते रहे।जिसका उसके पास वीडियो भी है।सभी आरोपियों ने विरोध पर जान से मारने की धमकी दी है।पुलिस ने गांव नबदिया सुखदासपुर निवासी रोहित, रजनीश, राजू,चंदन,राम गोपाल, हरि ओम, दीपचंद,ओमप्रकाश,ब्रह्मपाल,सूरज के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा