पीलीभीत : पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलडहा निवासी रामवती नाले की सफाई कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही बनवारी,श्री कृष्ण, सुरेश,संदीप आदि लोग पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे, महिला के विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसको लाठी-डंडों से जमकर पीटा। जिससे वह घायल हो गई।गांव रुद्रपुर निवासी सरोजनी देवी की पुत्री दीवार पर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान पडोस के सुमित और अमित आ गए, और उसकी पुत्री के साथ गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर उसको मारा पीटा। बचाने आई उसकी सरोजनी को भी पीट कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला खास निवासी सुरेश कुमार का पडोस के मुकेश से बच्चों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मुकेश,कौशल्या ने मिलकर सुरेश को जमकर पीटा।बचाने आई उसकी पत्नी नन्ही देवी को भी पीट कर घायल कर दिया। तीनों मामले में घायल हुए सभी का मेडिकल सीएचसी में कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भारत
पीलीभीत :दो पक्षों मारपीट के मामले में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज।
पीलीभीत : पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलडहा निवासी रामवती नाले की सफाई कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही बनवारी,श्री कृष्ण, सुरेश,संदीप आदि लोग पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे, महिला के विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसको लाठी-डंडों से जमकर पीटा। जिससे वह घायल हो गई।गांव रुद्रपुर निवासी सरोजनी देवी की
Read in your preferred language.