पीलीभीत जनपद की पूरनपुर विधानसभा के तराई क्षेत्र में, विधायक बाबूराम पासवान पुत्र ऋतुराज पासवान ने चंदिया हजारा क्षेत्र के कई गांवों में, बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन वितरण किया . साथ ही कई स्थानों पर भोजन के स्टॉल लगाकर और घर- घर जाकर भोजन वितरण का काम किया। ऋतुराज पासवान ने कहा कि कोई भी बाढ़ पीड़ित परिवार भूखा ना रहे, इसके लिए वे अपने साथियों के साथ मिलकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं . उन्होंने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक वह प्रतिदिन बाढ़ पीड़ितों की सहायता करते रहेंगे .इसी के साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर 9411012222 भी जारी किया है, जिस पर लोग अपनी समस्या कभी भी बता सकते हैं. साथ ही विधायक बाबूराम पासवान ने भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों से आग्रह किया है की जल्द ही दवा इत्यादि की व्यवस्था भी शुरू करें और मजदूर, किसान ,व्यापारी सभी वर्गों का जो नुकसान हुआ है उनका मुआवजा भी समय से दिलवाने की बात कही है. आज विधयक बाबूराम पासवान भी अपनी टीम के साथ गभिया शहराई क्षेत्र में दौरे पर रहे. विधायक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की ,प्रत्येक परिवार के नुकसान का आकलन करके तुरंत शासन को अवगत कराएं, जिससे शासन के द्वारा जल्द से जल्द मदद की जा सके.
भारत
पीलीभीत: पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान का बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जोरों पर राहत और बचाव कार्य
पीलीभीत जनपद की पूरनपुर विधानसभा के तराई क्षेत्र में, विधायक बाबूराम पासवान पुत्र ऋतुराज पासवान ने चंदिया हजारा क्षेत्र के कई गांवों में, बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन वितरण किया . साथ ही कई स्थानों पर भोजन के स्टॉल लगाकर और घर- घर जाकर भोजन वितरण का काम किया। ऋतुराज पासवान ने कहा कि कोई भी बाढ़ पीड़
Read in your preferred language.