Tuesday, 15 September 2026 | 6:39 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :परिजन गए समारोह में,युवती प्रेमी के साथ फरार

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि वह 14 दिसंबर को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने शाहजहांपुर गया था।उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी।आरोप है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर नगदी व माल जेवर सहित भगा ले गया।सूचना मिलने पर परिजन जब घर पहुंचे तो किश
Share:
पीलीभीत :परिजन गए समारोह में,युवती प्रेमी के साथ फरार
Read in your preferred language.

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि वह 14 दिसंबर को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने शाहजहांपुर गया था।उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी।आरोप है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर नगदी व माल जेवर सहित भगा ले गया।सूचना मिलने पर परिजन जब घर पहुंचे तो किशोरी को न पाकर उनके होश उड़ गए।काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।दूसरे दिन जांच पड़ताल के दौरान युवती पड़ोस के गांव के युवक के यहां पाई गई।घटनाक्रम को लेकर हडकंप मच गया।यह मामला अभी पुलिस तक नहीं पहुंचा है।दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास होना बताया जा रहा है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया ऐसे किसी भी मामले की सूचना कोतवाली में नहीं आई है।अगर तहरीर दी जाती है जो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।