Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
भारत

पीलीभीत: राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने माधोटांडा रेलवे क्रांसिंग पर बड़े-बड़े गड्ढों पर मिट्टी डालकर श्रमदान किया

पीलीभीत: पूरनपुर मालूम हो कि पूरनपुर शहर के माधोटांडा रेलवे क्रांसिंग पर कई महीनों से बड़े-बड़े गड्ढें होने से राहगीरों एवं वाहन संचालकों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। क्रासिंग पर बड़े-बड़े गड्ढें होने से उसमें कई साइकिल सवार व दो पहिया वाहन गिरने से लोग घायल भी हो चुके हैं। जबकि कई
Share:
Read in your preferred language.




पीलीभीत: पूरनपुर मालूम हो कि पूरनपुर शहर के माधोटांडा रेलवे क्रांसिंग पर कई महीनों से बड़े-बड़े गड्ढें होने से राहगीरों एवं वाहन संचालकों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। क्रासिंग पर बड़े-बड़े गड्ढें होने से उसमें कई साइकिल सवार व दो पहिया वाहन गिरने से लोग घायल भी हो चुके हैं। जबकि कई सक्षम नागरिकों ने रेलवे विभाग के कर्मचारियों से रेलवे क्रासिंग पर बड़े-बड़े गड्ढों को पाटने का अनुरोध किया था। मगर नागरिकों की समस्या को कर्मचारियों ने अनदेखा कर दिया।
इधर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रूमसिंह यादव के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने रविवार को अपने-अपने फावड़े व पला लाकर बड़े-बड़े गड्ढों में मिट्टी डालकर श्रमदान किया। ऐसे महान कार्य की राहगीरों ने काफी सराहना किया। इस मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रूमसिंह यादव, मंडल अध्यक्ष ओमकार पांडेय, सुनील वर्मा, रामसेवक मौर्य, सौरभ पांडेय, राकेश प्रजापति, मनोज कुमार वर्मा, राजू लोधी, रजनीश मिश्रा, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे

रिपोर्टर :रामनिवास कुशवाहा

https://youtu.be/VfkuCBVSafo पीलीभीत : सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिट्टी डालकर भरे सड़क के गड्ढे