Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत- पूरनपुर यह जीत हमारी नहीं सभी ग्राम वासियों की जीत हुई है :शंकर राय।

पीलीभीत :पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत मटैया लालपुर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शंकर राय ने बताया की उन्हें ग्रामवासी अपना मानते हैं .वह उन चुनिंदा नेताओं में से आते जिन्हें जनता ने अपने गांव का ग्राम प्रधान बनाया है .साथ ही गांव में अभूतपूर्व विकास में उनकी भागीदारी प्रदान सुनिश्चित करने का अवसर
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत :पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत मटैया लालपुर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शंकर राय ने बताया की उन्हें ग्रामवासी अपना मानते हैं .वह उन चुनिंदा नेताओं में से आते जिन्हें जनता ने अपने गांव का ग्राम प्रधान बनाया है .साथ ही गांव में अभूतपूर्व विकास में उनकी भागीदारी प्रदान सुनिश्चित करने का अवसर दिया है. उनकीजीत पर पूरे गांव में हर्ष एवं खुशी का माहौल व्याप्त है. उन्होंने जनता का आभार एवं अभिनंदन करते हुए बताया है कि यह जीत ग्राम वासियों की जीत है. ग्राम वासियों के लिये उनके घर के द्वार हमेशा खुले हुए हैं .किसी को किसी तरह की कोई परेशानी हो तो वह तत्पर उनकी सेवा में हाजिर हैं. उन्होंने कहा है कि क्षेत्र की निस्वार्थ सेवा करना ही एकमात्र हमारा मकसद है .गत कई वर्षों से वह ग्राम वासियों की सेवा करते चले आ रहे हैं और अपने कार्यकाल में भी गांव के अधूरे रुके हुए विकास कार्य को गति देते हुए पूरी जी जान से सेवा करेंगे .

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाह पीलीभीत