Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
भारत

पीलीभीत: पूरनपुर रेड क्रॉस सोसाइटी ने ग्राम कल्याणपुर के प्राथमिक विद्यालय में जाकर कार्यरत 3 रसोइयों को प्रदान की हाइजीन किट

आज रेड क्रॉस सोसाइटी पूरनपुर ने ग्राम कल्याणपुर में जाकर प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में कार्यरत 3 रसोइयों को हाइजीन किट का वितरण किया रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र भदौरिया ने कल्याणपुर सरकारी स्कूल में कार्यरत अनीता रामबेटी तथा फूलमती को विद्यालय की प्रधानाचार्य सुगंध अग्रवाल रजनी शर्म
Share:
पीलीभीत: पूरनपुर रेड क्रॉस सोसाइटी ने ग्राम कल्याणपुर के प्राथमिक विद्यालय में जाकर कार्यरत 3 रसोइयों को प्रदान की हाइजीन किट
Read in your preferred language.

आज रेड क्रॉस सोसाइटी पूरनपुर ने ग्राम कल्याणपुर में जाकर प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में कार्यरत 3 रसोइयों को हाइजीन किट का वितरण किया रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र भदौरिया ने कल्याणपुर सरकारी स्कूल में कार्यरत अनीता रामबेटी तथा फूलमती को विद्यालय की प्रधानाचार्य सुगंध अग्रवाल रजनी शर्मा के साथ हाइजीन किट का वितरण किया तथा साथ ही गांव के ही राम बिहारी दास बाबाजी जिनका छप्पर पूरी तरह से टूटा हुआ था तथा इस कड़ाके की ठंड में हवा एवं उससे रात भर अंदर पानी आता रहता था उनके घर पर रेडक्रास सोसायटी की तरफ से टेंट डालकर उनको इस समस्या से निजात दिलवाई
इस अवसर पर कौशलेंद्र भदौरिया पीएस कल्याणपुर की प्रधानाचार्य सुगंध अग्रवाल रजनी शर्मा रणदीप सिंह उपस्थित रहे विद्यालय की प्रधानाचार्य ने रसोइयों को साफ सफाई के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान की