Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
भारत

पीलीभीत: पूरनपुर कुरान में संशोधन को लेकर याचिका दायर करने वाले बसीम पर कार्रवाई की मांग पुतला फूंका

पीलीभीत: पूरनपुर कुरआन में तब्दीली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर मुस्लिम सामुदाय के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर सोमवार को मुस्लिम सामुदाय के लोगों ने पुतला फुंकते हुए राष्ट्रपति को प्रार्थना पत्र भेजा है। साथ उक्त वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है कुरआन
Share:
Read in your preferred language.


पीलीभीत: पूरनपुर कुरआन में तब्दीली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर मुस्लिम सामुदाय के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर सोमवार को मुस्लिम सामुदाय के लोगों ने पुतला फुंकते हुए राष्ट्रपति को प्रार्थना पत्र भेजा है। साथ उक्त वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है कुरआन में तब्दीली को लेकर वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए अयातों में फेरबदल करने की पैरवी की है। इसको लेकर मुस्लिम सामुदाय के लोगों में काफी आक्रोश फैला हुआ है। मुस्लिम लोगों का कहना है कि कुरआन-ए-पाक व सहाबा-ए-किराम का सबसे बड़ा दुश्मन है। कुरआन-ए-पाक में सभी लोगों के लिए रोशनी, हिदायत, हिकमत और शिफा है। यह किताब जिंदगी गुजारने का तरीक बताती है। उनका कहना है कि कुरान 14 साल पुरानी किताब हैख् आज तक किसी ने भी सबाल नहीं उठाया। लेकिन वसीम रिजवी ने कुरआन से 26 अयातों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर लोगों की भावनाओं को आहत किया है। वसीम रिजवी का कहना है कि इनके सहारे मदरसों में बच्चों को आंतकवाद के लिए प्रेरित किया जाता है जो गलत है। किसी भी खलीफा के ऊपर घटाने, बढ़ाने का इल्जाम कुरआन-ए-पाक, खलीफा और दीन-ए-इस्लाम की तौहीन है, जिसे कोई भी मुसलमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसको लेकर मुस्लिम सामुदाय के लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए वसीम रिजवी का पुतला फूंका ओर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को पत्र भेजकर वसीम रिजवी को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिए जाने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में बन्टू खां, शाहिद खां, इमरान खां, मोहम्मद आमिर रजा खां, मोलाना नेमत अली, कारी इरशाद आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट रामनिवास कुशवाहा