Tuesday, 15 September 2026 | 2:20 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :मा0 सदस्या द्वारा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित समस्याओं की कि गई जनसुनवाई।

पीलीभीत आज दिनांक 25.08.2021 को श्रीमती अंजू प्रजापति मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग के द्वारा पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस पीलीभीत में जनसुनवाई व मिशन शक्ति फेज-03 के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई। प्रातः 11ः00 बजे से मा0 सदस्या द्वारा जनसुनवाई शुरू की गई, जिसमें कई महिलाऐं-पवन कुमारी, वीरवती, आरती, पूनम,
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत आज दिनांक 25.08.2021 को श्रीमती अंजू प्रजापति मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग के द्वारा पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस पीलीभीत में जनसुनवाई व मिशन शक्ति फेज-03 के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई। प्रातः 11ः00 बजे से मा0 सदस्या द्वारा जनसुनवाई शुरू की गई, जिसमें कई महिलाऐं-पवन कुमारी, वीरवती, आरती, पूनम, करिमा कुर्रेशी के द्वारा मा0 सदस्या के समक्ष अपनी समस्या रखी गई। मा0 सदस्या द्वारा महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई करते हुये 01 शिकायत का तत्काल निस्तारण कराया गया, शेष 04 शिकायतों को सम्बन्धित थानों को ससमय आवश्यक कार्यवाही करते हुये निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महिलाओं द्वारा सम्पत्ति का मामला, घरेलू हिंसा व छेड़छाड़ से सम्बन्धित मामले प्रस्तुत किये गये।
इसके साथ ही साथ मा0 सदस्या द्वारा जिला महिला अस्पताल में महिलाओं के लिए लाइब्रेरी व पालनागृह का शुभारम्भ किया गया। इसके साथ ही साथ महिला अस्पताल में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अनीता चौरसिया उपस्थित रहीं।
इसके उपरान्त मा0 सदस्या द्वारा मिशन शक्ति फेज-03 अभियान से सम्बन्धित समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मा0 सदस्या द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मिशन शक्ति की तैयार कार्ययोजना के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। इस दौरान समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उक्त अभियान के तहत महिलाओं को अपने अपने विभागों में संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ साथ योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाना है। उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित महिला हेल्प लाईन नम्बरों के सम्बन्ध में महिलाओ को जागरूक करना है। इस दौरान बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री देवेन्द्र प्रताप मिश्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सीओ सिटी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, संरक्षण अधिकारी/सेन्टर मैनेजर वन स्टाप सेंटर, मीनाक्षी पाठक, सहित जनपद के समस्त थानों के उप निरीक्षक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा