Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : मा0 सदस्या द्वारा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित समस्याओं की की गई जन सुनवाई।

पीलीभीत : दिनाँक-15.06.2022 को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजु प्रजापति द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। जेल कारागार में 12 कैदी महिलाएं व 30 विचाराधीन महिलाएं मिलीं। साथ ही राज्य महिला आयोग की सदस्या की अध्यक्षता में गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन
Share:
पीलीभीत : मा0 सदस्या द्वारा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित समस्याओं की की गई जन सुनवाई।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : दिनाँक-15.06.2022 को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजु प्रजापति द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। जेल कारागार में 12 कैदी महिलाएं व 30 विचाराधीन महिलाएं मिलीं। साथ ही राज्य महिला आयोग की सदस्या की अध्यक्षता में गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अंजू प्रजापति द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। जन सुनवाई के दौरान प्रेमवती, गायत्री देवी व प्रेमवती की घरेलू हिंसा एवं यौन उत्पीडन से सम्बंधित समस्याओं को सुना गया एवं सम्बंधित अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। फरीन की राशनकार्ड से सम्बंधित समस्या को सुना एवं जिला पूर्ति विभाग को इनके समाधान हेतु निर्देशित किया गया।
जन सुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सी0ओ0 सिटी, महिला थाने से एस0आई0, एस0 आई0 सुनगढ़ी पीलीभीत, एस0आई0 पुलिस लाइन पीलीभीत, महिला कल्याण विभाग से महिला कल्याण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।