Tuesday, 15 September 2026 | 3:26 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण द्वारा दशमोत्तर कक्षाओं छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति अध्ययनरत छात्र छात्राओं हेतु समय सारणी की गई जारी।

पीलीभीत :प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु समय सारिणी जारी की गयी है। उक्त समय सारिणी में कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में अवशेष नवीन एवं नवीनीकरण के छात्र/छात्
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत :प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु समय सारिणी जारी की गयी है। उक्त समय सारिणी में कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में अवशेष नवीन एवं नवीनीकरण के छात्र/छात्राओं हेतु आॅनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर तक किये जायेगें। छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आॅनलाइन आवेदन की हार्ड कापी दिनांक 22 दिसम्बर 2020 तक तथा विद्यालय द्वारा छात्र/छात्राओं के आॅनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों का मिलान करते हुये दिनांक 29 दिसम्बर 2020 तक अग्रसरित किया जाता है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीलीभीत द्वारा समस्त विद्यालयों के प्रचार्य/प्रधानाचार्यों को सूचित किया जाता है कि छात्र/छात्राओं के दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओ अधिक से अधिक मात्रा में आॅनलाइन करवाना सुनिश्चित करें।

रिपोर्ट :फूल चंद राठौर पीलीभीत